भारत सरकार की महारत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड में वर्कपर्सन पदों पर भर्ती (Oil India Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.oil-india.com/ पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 है। अप्लाई करने से पहले सभी कैंडिडेट्स को नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें, इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, फीस इत्यादि जानकारी विस्तार में दी गई है।
ग्रेड 3, ग्रेड 5 और ग्रेड 7 के लिए रिक्त पदों की संख्या कुल 262 है। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। फॉर्म भरने के लिए जनरल/ओबीसी उम्मीदवारों को 200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/एक्स-सर्विसमैन कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन फीस शून्य है।
कौन भर सकता है फॉर्म?
दसवीं पास, 12वीं पास, एक वर्षीय डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स, बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और हिंदी में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि शैक्षणिक योग्यता पूरी तरीके से उस पद पर निर्भर करेगी, जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं। निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
इतना मिलेगा वेतन
ग्रेड 3 वर्कपर्सन पद पर नियुक्ति के बाद 26,600 से लेकर 90,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। ग्रेड 5 पद पर नियुक्ति के बाद 32,000 रुपये से लेकर 1,27,000 रुपये सैलरी मिलेगी। वहीं ग्रेड 7 पदों पर नियुक्ति के बाद 37,500 से लेकर 1,45,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
ऐसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। सीबीटी परीक्षा में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 50% अंक लाना अनिवार्य होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 40% रहेगा। बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी नहीं होगा। परीक्षा की अवधि कल 2 घंटे होगी। चयनित उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उन्हें निर्धारित स्थान पर ऑरिजिनल और सेल्फ अटेस्टेड डॉक्यूमेंट के साथ उपस्थित होना होगा।





