MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

PGCIL ने निकाली 1149 पदों पर भर्ती, बिना फीस 6 अक्टूबर तक करें आवेदन

पीजीसीआईएल ने 1100 से अधिक पदों भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल एक्टिव कर दिया है। आईटीआई, ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। योग्यता पोस्ट पर निर्भर करेगी। आइए जानें और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
PGCIL recruitment 2025

पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने टेक्निकल और नॉन टेक्निकल अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (PGCIL Recruitment 2025) निकाली है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। उम्मीदवारों की नियुक्ति देश भर के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य  और इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर जाकर फॉर्म भर के जमा कर सकते हैं। इससे पहले नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।

आईटीआई इलेक्ट्रिशियन के लिए 165, डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) के लिए 228, डिप्लोमा (सिविल) के लिए 170, ग्रेजुएट (इलेक्ट्रिकल) के लिए 290, ग्रेजुएट (सिविल) के लिए 198, एचआर एग्जीक्यूटिव के लिए 63, सीएसआर एग्जीक्यूटिव के लिए 13, लॉ एग्जीक्यूटिव के लिए 15, पीआर असिस्टेंट के लिए 5, ग्रेजुएट (कंप्यूटर साइंस) के लिए 15, राज सभा असिस्टेंट के लिए 8 ग्रेजुएट (इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकॉम) के लिए 11, डिप्लोमा ऑफिस मैनेजमेंट के लिए 6, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव और लाइब्रेरी प्रोफेशनल के लिए एक-एक पद खाली हैं।  आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आईटीआई  अप्रेंटिसेज अप्रेंटिसशिप पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग वाले उम्मीदवार डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर आवेदन कर सकते हैं। संबंधित क्षेत्र में बीएससी, बीई और बीटेक कैंडिडेट ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए योग्य हैं। बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव और एचआर एग्जिक्यूटिव के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीए या संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। एलएलबी डिग्री वाले उम्मीदवार लॉ एग्जीक्यूटिव पद पर आवेदन कर सकते हैं।

मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट उम्मीदवार पीआर असिस्टेंट पद पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं राजसभा असिस्टेंट पर पर किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  लाइब्रेरी प्रोफेशनल के लिए B.LIS डिग्री होना जरूरी है। सीएसआर एग्जीक्यूटिव के लिए एमएसडब्ल्यू की योग्यता होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है।

सेलेक्शन प्रोसेस और वेतन 

उम्मीदवारों को योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चरण मेडिकल एग्जामिनेशन का होगा।  आईटीआई इलेक्ट्रिशियन अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 13,500 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं डिप्लोमा अप्रेंटिस इस पद पर नियुक्ति के बाद 15000 रुपये और  ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 17500 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।

नोटिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
PGCIL ने निकाली 1149 पदों पर भर्ती, बिना फीस 6 अक्टूबर तक करें आवेदन - MP Breaking News