Hindi News

रेलवे ने निकाली 2418 पदों पर भर्ती, ITI पास उम्मीदवार 11 सितंबर तक भरें फॉर्म 

Published:
रेलवे ने 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल एक्टिव कर दिया है। युवाओं के लिए यह सुनहरा मौक़ा साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
रेलवे ने निकाली 2418 पदों पर भर्ती, ITI पास उम्मीदवार 11 सितंबर तक भरें फॉर्म 

रेलवे भर्ती 2025

सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Railway Recruitment 2025) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन 11 सितंबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। इस संबंध में रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें चयन प्रक्रिया, एप्लीकेशन, फीस, एज लिमिट, वैकेंसी और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। इसलिए सभी कैंडिडेट्स को इसे एक बार पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 2418 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति मुंबई, पुणे, भुसावल, नागपुर और सोलापुर क्लस्टर में अलग-अलग यूनिट में होगी। फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि एससी/एसटी/PWD और महिला कैंडिडेट्स को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट यानी आईटीआई पास होना जरूरी है। इसके अलावा दसवीं या 12वीं में 50% अंक होना भी अनिवार्य है। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स और डिप्लोमा होल्डर्स को आवेदन करने की अनुमति नहीं है।

आयु सीमा 12 अगस्त 2025 तक कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी कैंडिडेट को 3 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी। वहीं पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति की जाएगी। दो उम्मीदवारों का समान अंक होने पर अधिक आयु वाले कैंडिडेट को वरीयता दी जाएगी। नियुक्ति के बाद 7000 रूपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी। हॉस्टल अकोमोडेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। किसी प्रकार की समस्या या प्रश्न के लिए उम्मीदवार हेल्प डेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए helpdesk.rrc.cr@gmail.com पर ईमेल भेजें।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrccr.etrpindia.com पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी को अच्छे से पढ़ें। पंजीकरण करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करें और आवेदन पत्र को अच्छे से भरें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट ऑफ निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
FINAL_NOTICE_TA_2025_26_ENGLISH (for application) 3

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews