CRPF Jobs : अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job Alert 2024) करने के इच्छुक है और अच्छी सैलरी पाना चाहते है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है, सीआरपीएफ (CRPF Recruitment 2024) ने एसआई पदों पर भर्ती निकाली है, योग्य उम्मीदवार सीआरपीएफ (CRPF Vacancy 2024) की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इन पदों पर भर्ती के आवेदन की तारीख 9 अक्टूबर से शुरू होकर आखिरी तारीख 09 दिसंबर 2024 तक है।

सीआरपीएफ की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

पदों की संख्या – 124 पद

पदों के नाम

सब इंस्पेक्टर/मोटर मैकेनिक

योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास दो साल का इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) सर्टिफिकेट मैकेनिक मोटर व्हीकल में होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में तीन साल का प्रेक्टिल अनुभव होना भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आयु सीमा – आवेदनकर्ता की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया – इस जॉब के लिए यह वैकेंसी डेप्यूटेशन बेस पर की जा रही है। जिसमें अनुभवी और सर्विस में रहे अभ्यर्यी शामिल होने के योग्य हैं।

वेतनमान – इस सरकारी जॉब में सैलरी 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रति महीने मिलेगा।

इस पते पर भेजें आवेदन

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट्स समेत अपना फॉर्म इस पते पर भेजना होगा
डीआईजी (स्थापना),
महानिदेशालय, सीआरपीएफ,
ब्लॉक नंबर-1, सीजीओ कॉम्प्लेक्स,
लोधी रोड, नई दिल्ली-110003