भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। भारत पेट्रोलियम ने 250 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग, लेखा, वेसाइड एमिनिटीज), सचिव और एसोसिएट एक्जीक्यूटिव (गुणवत्ता आश्वासन और राजभाषा कार्यान्वयन) जैसे पद शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया 18 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारत पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bharatpetroleum.in पर जाकर 17 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 17 मई ही रखी गई है।
BPCL Recruitment Details
संगठन का नाम: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)
पोस्ट नाम: जूनियर एक्जीक्यूटिव, एसोसिएट एक्जीक्यूटिव, सेक्रेटरी
वर्ग: पीएसयू नौकरी
कुल पद: 250
पदों का वर्गीकरण
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग): 175 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स): 25 पद।
- एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी अश्योरेंस): 30 पद।
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (वे-साइड एमेनिटीज): 10 पद।
- सचिव (Secretary): 08 पद।
- एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (राजभाषा कार्यान्वयन): 02 पद।
आयु सीमा : सामान्यतः अधिकतम आयु सीमा 32 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। आयु सीमा की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।
योग्यता: विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग) के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल या केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ 5 साल का अनुभव अनिवार्य है। अकाउंट्स पद के लिए इंटर CA/CMA के साथ स्नातक डिग्री मांगी गई है।
- जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग): इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल आदि)। सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 55% अंक और SC/ST/दिव्यांग के लिए 50% अंक । 5 साल का कार्य अनुभव ।कम से कम 1 साल सुपरवाइजरी या मैनेजमेंट ।
- जूनियर एक्जीक्यूटिव (लेखा): स्नातक डिग्री (कम से कम 55% अंक) । SC/ST/दिव्यांग के लिए 50% अंक मान्य हैं। CA इंटर या CMA इंटर पास । 5 साल का अकाउंटिंग, टैक्स या फाइनेंस से जुड़ा अनुभव ।
- जूनियर एक्जीक्यूटिव (वेसाइड एमिनिटीज): बी.कॉम, बीबीए, बी.एससी, बीएमएस या बीएचएम । 55% अंक (SC/ST/दिव्यांग के लिए 50%) हों। रिटेल या हॉस्पिटैलिटी का डिप्लोमा । 5 साल का अनुभव । कम से कम 3 साल होटल, रिटेल या फूड इंडस्ट्री में हो।
- सचिव (BPCL):कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातक (3 साल की डिग्री) तीनों में कम से कम 55% अंक । (SC/ST/दिव्यांग के लिए 50%)। 5 साल का सचिवीय या ऑफिस सहायक का अनुभव ।
- एसोसिएट एक्जीक्यूटिव (गुणवत्ता आश्वासन): एमएससी (केमिस्ट्री) की डिग्री । कम से कम 60% अंक (SC/ST/दिव्यांग के लिए 55%) हों। 3 साल का अनुभव किसी लैब या केमिकल/पेट्रोलियम/गैस इंडस्ट्री ।
- एसोसिएट एक्जीक्यूटिव (आधिकारिक भाषा): हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन (55% अंक) । 12वीं या ग्रेजुएशन । हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद का 3 साल का अनुभव ।
चयन प्रक्रिया: चयन कई चरणों में होगा। इसमें आवेदन की स्क्रीनिंग, लिखित या कंप्यूटर आधारित परीक्षा, केस आधारित चर्चा, ग्रुप एक्टिविटी और व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल हैं।
आवेदन शुल्क: सामान्य (UR), ओबीसी (OBC-NCL) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये (GST सहित) निर्धारित है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।
वेतन: कनिष्ठ कार्यकारी एवं सचिव के पद के लिए 30,000 – 1,20,000 और एसोसिएट एक्जीक्यूटिव के लिए 40,000 – 1,40,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।






