Hindi News

यात्री कृपया ध्यान दें! इस हफ्ते से निजामुद्दीन-दादर वीकली स्पेशल, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल, इन ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
भारतीय रेलवे ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से मुंबई के दादर के बीच अप्रैल से जुलाई तक एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
यात्री कृपया ध्यान दें! इस हफ्ते से निजामुद्दीन-दादर वीकली स्पेशल, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल,  इन ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी

स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दिल्ली से मुंबई के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से मुंबई के दादर के बीच 21 अप्रैल से 16 जुलाई तक चलेगी।

गाड़ी संख्या 04002 हजरत निजामुद्दीन दादर वीकली एसी समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई के बीच हर मंगलवार रात 11:45 निजामुद्दीन से रवाना होकर बुधवार रात 10:40 बजे दादर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04001 दादर हजरत निजामुद्दीन वीकली एसी समर स्पेशल 23 अप्रैल से 16 जुलाई के बीच हर गुरुवार रात 12:15 बजे दादर से रवाना होकर अगले दिन रात 9:35 पर हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। कोसीकलां, मथुरा, गंगापुर सिटी, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत व बोरीवली स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

इसके अलावा रेल प्रशासन की ओर से 9 ट्रेनों का लुधियाना की जगह ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव 26 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसमें गाड़ी संख्या 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस, 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस, 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 22474 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस और 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस शामिल है।

इन ट्रेनों की अवधि बढ़ी

भारतीय रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी स्पेशल (04008/04007), नई दिल्ली-सुपौल डेली स्पेशल (04072/04071) और अलीपुरद्वार-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल (05055) की अवधि भी बढ़ा दी गई है।

  • गाड़ी संख्या 04008 आनंद विहार-जोगबनी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक (23 मई को छोड़कर) हर शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 8:30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3 बजे जोगबनी पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 04007 हर रविवार शाम 06:30 बजे जोगबनी से चलकर तीसरे दिन सुबह 03:00 बजे दिल्ली आएगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, गोंडा और गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा।
  • गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली से रात 21:35 बजे प्रस्थान कर 15 जुलाई 2026 तक (21 से 25 मई, 2026 को छोड़कर) तीसरे दिन सुबह 06:35 बजे सुपौल पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 19 अप्रैल से 17 जुलाई, 2026 तक (23 से 27 मई, 2026 को छोड़कर) प्रतिदिन सुबह 07:45 बजे सुपौल से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 03:00 बजे दिल्ली आएगी। अलीगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा और बरौनी समेत कई स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा।
  • 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 03 मई को गाड़ी संख्या 05055 अलीपुरद्वार से सुबह 10:00 बजे चलकर अगले दिन रात 09:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह हासीमारा, बिन्नागुड़ी, न्यू माल जं., सिलीगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, अलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, बारसोई, कटिहार, बेगूसराय, बरौनी ,शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज स्टेशन पर रुकेगी। इससे बंगाल और बिहार के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews