Hindi News

आज दिल्ली दौरे पर बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, कैबिनेट विस्तार समेत इन मुद्दों पर चर्चा संभव

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर बिहार में गठित होने वाले मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की जा सकती है।
आज दिल्ली दौरे पर बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रधानमंत्री  मोदी से करेंगे मुलाकात, कैबिनेट विस्तार समेत इन मुद्दों पर चर्चा संभव

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार (21 अप्रैल 2026) को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद  प्रधानमंत्री मोदी के साथ  यह उनकी पहली शिष्टाचार मुलाकात होगी। खबर तो यह भी है कि प्रधानमंत्री से मिलने के बाद वे गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं।

इस दौरे का मुख्य एजेंडा बिहार में आगामी कैबिनेट विस्तार की रूपरेखा तय करना माना जा रहा है। दिल्ली में आज नई सरकार के गठन के बाद बिहार कैबिनेट विस्तार और मंत्रियों के नामों के चयन को लेकर चर्चा हो सकती हैं। वर्तमान में सम्राट चौधरी के पास फिलहाल गृह और सामान्य प्रशासन सहित 29 विभाग हैं। वही सम्राट के अलावा  जेडीयू से सिर्फ बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। बीजेपी कोटे से कोई भी विधायक मंत्री नहीं बना है। बैठक में भाजपा कोटे के संभावित मंत्रियों के नामों पर मुहर लग सकती है।

कयास लगाए जा रहे है कि दिल्ली दौरे के बाद मंत्रियों की नई सूची जारी हो सकती है। बता दें कि  बिहार कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं, इस हिसाब से अभी 33 पद खाली है। इसके अलावा जेडीयू (JDU) और भाजपा के नए गठबंधन स्वरूप को लेकर भी रणनीतिक चर्चा होने की उम्मीद है। बिहार के विकास के लिए केंद्र से मिलने वाली सहायता और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की संभावना है। भले ही आज के दौरे को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी काफी अहम माने जा रहे हैं। नजरें इस बात पर भी टिकी हैं कि दिल्ली से लौटने के बाद बिहार मंत्रिमंडल में बीजेपी से किन-किन चेहरों को शामिल किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews