Hindi News

IAS TRANSFER: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 10 जिलों के DM भी बदले, देखें लिस्ट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। सोमवार को फिर 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें अलीगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, गाजीपुर सहित 10 जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। वहीं शासन स्तर पर भी कई अधिकारियों को अहम विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IAS TRANSFER: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 10 जिलों के DM भी बदले, देखें लिस्ट

नई तबादला नीति से पहले उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ तबादलों का दौर जारी है। रविवार के बाद सोमवार (20 अप्रैल 2026) देर रात फिर 24 आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस नई सूची में 10 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदले गए हैं। इससे पहले 19 अप्रैल 2026 को राज्य की योगी आदित्यनात सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।इसके तहत 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी इधर से उधर किए गए है। इसमें सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बुलंदशहर, शामली, सहारनपुर, अमरोहा, हमीरपुर, रायबरेली, फतेहपुर, उन्नाव, लखीमपुर, मैनपुरी, औरैया और आगरा शामिल थे। वहीं कई महत्वपूर्ण विभागों के विभागाध्यक्षों और शासन स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेश में 10 जिलाधिकारियों (DM) के तबादले

  1. बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी को अयोध्या डीएम
  2. गाजीपुर डीएम अविनाश कुमार को अलीगढ़ डीएम
  3. अम्बेडकर नगर डीएम अनुपम शुक्ला को गाजीपुर डीएम
  4. मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी डीएम
  5. राजस्व परिषद के अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त अरविंद सिंह को एटा डीएम
  6. विशेष सचिव (PWD) अमित आसेरी को बांदा डीएम
  7. विशेष सचिव (पर्यटन) ईशा प्रिया को अम्बेडकर नगर डीएम
  8. यूपीएसआइडीसी (UPSIDA) के अपर सीईओ चर्चित गौड़ को सोनभद्र डीएम
  9. बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंकुर लाठर को फर्रुखाबाद डीएम
  10. मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना को हापुड़ डीएम

इन आईएएस अफसरों को भी सौंपी नई जिम्मेदारी

  • ​मुख्य विकास अधिकारी (CDO): उत्कर्ष द्विवेदी को शाहजहांपुर, अभिनव जैन को कानपुर नगर और दीक्षा जोशी को सीतापुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
  • विकास प्राधिकरण: प्रणता ऐश्वर्य को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, मुकेश चंद्र को हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और हिमांशु गौतम को झांसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • ​सचिवालय व अन्य विभाग: आशुतोष कुमार द्विवेदी को विशेष सचिव (PWD) ,बद्री नाथ सिंह को विशेष सचिव (उच्च शिक्षा विभाग)  और अतुल कुमार को विशेष सचिव (राजस्व एवं भूमि सुधार) की जिम्मेदारी दी गई है।

UP IAS Transfers Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews