रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनामिक सर्विस ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती (RITES Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 नवंबर से ही शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.rites.com/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जिसे पढ़ने के बाद ही कैंडिडेट्स को आवेदन करने की सलाह दी जाती है। परीक्षा का आयोजन 11 जनवरी 2026 को किया जाएगा।
रिक्त पदों की संख्या कुल 400 है। सिविल क्षेत्र के लिए 120, इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में 55, सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन (एस एंड टी) में 10, मैकेनिकल में 150, मेटालर्जिकल के लिए 26, केमिकल के लिए 11, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के लिए 14, फूड टेक्नोलॉजी के लिए 12 और फार्म में दो पद खाली है। फॉर्म भरने के लिए जनरल/ओबीसी कैंडीडेट्स को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है।
कौन भर सकता है फॉर्म?
उम्मीदवारों के पास संबंधी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या बोर्ड से संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी क्षेत्र में बैचलर्स की डिग्री होना जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडबल्यूडी को 10 वर्ष छूट मिलेगी। संबंधित क्षेत्र में 2 साल वर्किंग एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा में 125 बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। उम्मीदवारों को 2.5 घंटे का समय दिया जाएगा। किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी नहीं होगा। जनरल और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम योग्यता 50% होंगे। इसके बाद इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा का वैटेज 60% और इंटरव्यू का 40% होगा। उम्मीदवार हिंदी या इंग्लिश दोनों में किसी भी भाषा को सिलेक्शन प्रोसेस के लिए चुन सकते हैं। नियुक्ति के बाद 23,300 रूपये बेसिक पे मिलेगा। ग्रॉस मंथली सीटीसी 42,478 रुपये होगी। सालाना सीटीसी करीब 5 लाख 9 हजार 741 रुपये होगा।
Advertisement_M-89-120_pdf-2025-Nov-26-12-6-1





