RRB ALP सीबीटी-1 शहर सूचना पर्ची जारी, 13 फरवरी से परीक्षा, जानें कैसे करें डाउनलोड?

आरआरबी एएलपी शहर सूचना पर्ची का इंतजार खत्म हो चुका है। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी। 
RRB ALP 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा स्टेज-1 भर्ती परीक्षा (RRB ALP Exam) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाकर उन शहरों का नाम चेक कर सकते हैं, जहां पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। इससे यात्रा और आवास व्यवस्था करने में मदद मिलेगी। ध्यान देने की बात यह है कि एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है।

आरसी एएलपी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2025 से लेकर 11 मई 2025 तक जारी थी। 9970 पदों पर भर्ती होने वाली है। परीक्षा 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

किसी प्रकार की समस्या को लेकर उम्मीदवार हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए +91 79634266 पर संपर्क करें। यह सुविधा सोमवार से लेकर शनिवार तक सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक तक उपलब्ध रहेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर सीईएन 01/2025 असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के सिटी इंटीमेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. इसके बाद शहर सूचना पर्ची का पेज नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

शहर सूचना पर्ची के लिए डायरेक्ट लिंक 

कब आएगा एडमिट कार्ड?

नोटिफिकेशन के मुताबिक आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होंगे। 13 फरवरी को आयोजित होने वाले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 9-10 फरवरी के बीच उपलब्ध हो सकते हैं। प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इसके बिना एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलती। उम्मीदवारों को हॉल टिकट की प्रिंटेड कॉपी के साथ-साथ ऑरिजिनल फोटो पहचान पत्र ले जाने की सलाह दी जाती है।

तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा 

आरआरबी एएलपी सीबीटी मोड में परीक्षा 3 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे शुरू होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे और तीसरी शाम 4:00 बजे शुरू होगी। कुल 75 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि कुछ से 60 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। शिफ्ट, समय, परीक्षा की तारीख और वेन्यू की जानकारी एडमिट कार्ड में मौजूद होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews