Hindi News

RRB ALP सीबीटी-1 पर बड़ी अपडेट, यहाँ री-शेड्यूल हुई परीक्षा, रेलवे ने जारी किया नोटिस

Published:
आरआरबी एलएलपी परीक्षा एक केंद्र पर स्थगित कर दी है। अब तक नई तारीख घोषित नहीं की गई है। 9 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होंने वाली है। इससे संबंधित नोटिस रेलवे ने जारी किया है।  
RRB ALP सीबीटी-1 पर बड़ी अपडेट, यहाँ री-शेड्यूल हुई परीक्षा, रेलवे ने जारी किया नोटिस

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती (RRB ALP 2025) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने पटना में स्थित एक परीक्षा केंद्र पर एग्जाम री-शेड्यूल करने का फैसला लिया गया है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। शिफ्ट-1 को केवल प्रभावित उम्मीदवारों के लिए रद्द किया गया है। वहीं शिफ्ट-2 और 3 को सभी उम्मीदवारों के लिए स्थगित करने का फैसला आरआरबी द्वारा लिया गया है।

पटना बिहार में स्थित वेन्यू कोड-38197 (केएसएम सॉल्यूशंस, महात्मा गांधी सेतु रोड, सोनाली पेट्रोल पंप के विपरीत, 800007) पर 18 फरवरी को आयोजित हुई परीक्षाओं को री-शेड्यूल की गई है। अब तक नई तारीख को लेकर कोई भी ऐलान नहीं किया गया है। जल्द ही नया शेड्यूल घोषित होगा। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि https://rrbranchi.gov.in/) पर विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। जल्द ही एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप की लिंक एक्टिव होगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

कार्यक्रम के मुताबिक आरआरबी एलएलपी परीक्षा के लिए 13, 16, 17 और 18 फरवरी की तारीख तय की गई थी। एडमिट कार्ड 9 फरवरी 2026 को जारी किए गए थे। परीक्षा के तहत कुल 9970 पदों पर भर्ती होने वाली है। वैकेंसी को अलग-अलग जॉन के हिसाब से बांटा गया है। जनरल के लिए 4116, एससी के लिए 1716, एसटी के लिए 1858, ओबीसी के लिए 2289 और ईडब्ल्यूएस के लिए 991 पद खाली हैं। एक्स- सर्विसमैन के लिए 1004 पद रिजर्व किए गए हैं।

चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न 

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। सीबीटी-1 में 75 प्रश्न भी पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेंगे। 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा।  सीबीटी-1 पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40%, ओबीसी एनसीएल को 30%, एससी को 30% और एसटी को 25% अंक प्राप्त करने होंगे। इसमें चयनित उम्मीदवार सीबीटी-2 में शामिल हो पाएंगे।

सीबीटी-2 के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। यह दो भागों में बंटा होगा। पार्ट-1 में गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल साइंस से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेंगे। वहीं पार्ट-बी संबंधित ट्रेड से जुड़ा होगा।  इसमें प्रश्नों की संख्या 75 होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। इसकी अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है।

यहाँ देखें नोटिस शिफ्ट-2 और 3 से संबंधित नोटिस
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews