Hindi News

RRB JE के लेकर ग्रुप-डी तक, 2026 में कब होगी रेलवे की भर्ती परीक्षाएं? कैलेंडर जारी

Published:
आरआरबी एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी हो चुका है। जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट लोको पायलट समेत कई भर्ती परीक्षाओं के लिए समयसीमा का ऐलान कर दिया है। आइए कब किस वैकेंसी का नोटिफिकेशन आएगा?
RRB JE के लेकर ग्रुप-डी तक, 2026 में कब होगी रेलवे की भर्ती परीक्षाएं? कैलेंडर जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी 2026-27 के बीच होने वाली परीक्षाओं (RRB Exams 2026) का कैलेंडर जारी कर दिया है। टाइम टेबल की जानकारी उन अभ्यार्थियों को होने चाहिए होनी चाहिए, जो रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं और इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। रिक्त पदों की संख्या आप तक घोषित नहीं की गई है। न ही तारीख का ऐलान हुआ है। जल्द ही जल्द नोटिफिकेशन उपलब्ध होगा। इस लिस्ट में आरआरबी एएलपी, जूनियर इंजीनियर, आरआरबी एनटीपीसी और ग्रुप डी वैकेंसी भी शामिल है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/ ) विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती नोटिफिकेशन फरवरी 2026 में जारी हो सकता है। 2025 में आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से लेकर 11 मई तक जारी। वैकेंसी का मूल्यांकन 30 जून 2027 तक होगा। रिक्त पदों को जनवरी 2026 में मंजूरी मिलेगी। इसके लिए आरआरबी जम्मू को नोडल बनाया गया है।

आरआरबी जेई 2026 भर्ती 

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए रिक्तियों का मूल्यांकन में जून 2026 के बीच किया जाएगा। से जुलाई 2026 में वैकेंसी को मंजूरी दी जाएगी। जुलाई 2026 तक नोटिफिकेशन जारी होगा। वैकेंसी मूल्यांकन प्रक्रिया 30 सितंबर 2027 तक जारी रहेगी। पैरामेडिकल कैटेगरी के लिए भी यही टाइमलाइन तय की गई है।

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती

आरआरबी एनटीपीसी रेलवे नॉन टेक्निकल पॉपुलर अंडरग्रेजुएट और ग्रेजुएट के लिए नोटिफिकेशन अगस्त 2026 तक जारी हो सकता है। वैकेंसी को जुलाई 2026 में मंजूरी दी जाएगी।   30 सितंबर 2027 तक भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी- 2, सीबीएटी/स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

रेलवे लेवल-1 भर्ती

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन अक्टूबर 2026 में जारी किया जाएगा। 31 दिसंबर 2027 तक वैकेंसी का असेसमेंट होगा। रिक्त पदों को सितंबर 2026 तक मंजूरी मिलेगी।  एप्लीकेशन लिंक निर्धारित समय के भीतर एक्टिव होगा। अलग-अलग कैटेगरी के लिए नोडल आरआरबी नॉमिनेट किए गए हैं। टेक्नीशियन कैटेगरी के लिए आरआरबी तिरुवनंतपुरम और ग्रुप डी भर्ती के लिए आरआरबी चंडीगढ़ को नोडल बनाया गया है।

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के लिए प्रयागराज और अंडरग्रेजुएट भर्ती के लिए आरआरबी अहमदाबाद को नोडल के रूप में नॉमिनेट किया गया है। पैरामेडिकल कैटेगरी के लिए आरआरबी बिलासपुर, सेक्शन कंट्रोलर के लिए आरआरबी मुंबई और जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आरआरबी भुवनेश्वर को नोडल के तौर पर नॉमिनेट किया गया है। बेंगलुरु के अध्यक्ष वैकेंसी से संबंधित डिटेल शेड्यूल सर्कुलेट करेंगे।

रेलवे भर्ती परीक्षा कैलेंडर यहाँ देखें

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews