Hindi News

RRB JE सीबीटी-1 पर 2 बड़ी अपडेट, यहाँ स्थगित हुई परीक्षा, एडमिट कार्ड को लेकर अहम नोटिस भी जारी

Published:
आरआरबी जेई स्टेप-1 परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होंने वाली है। पटना के एक सेंटर पर एग्जाम स्थगित कर दिया गया है। एडमिट कार्ड भी उपलब्ध हो चुके हैं, जिसे लेकर गाइडलाइंस जारी की गई है।
RRB JE सीबीटी-1 पर 2 बड़ी अपडेट, यहाँ स्थगित हुई परीक्षा, एडमिट कार्ड को लेकर अहम नोटिस भी जारी

जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 परीक्षा (RRB JE CBT-1) का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 19, 20 और 25 फरवरी को होने वाला है। जिसे लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड में पटना में स्थित एक परीक्षा केंद्र पर स्थगित करने का फैसला लिया है। इस संबंध नोटिस 18 फरवरी 2026 को जारी किया गया है।

नोटिस के मुताबिक अचानक आई दिक्कतों की वजह से 19 और 20 फरवरी को “केएसएम सॉल्यूशंस पटना (महात्मा गांधी सेतु रोड, सोनाली पेट्रोल पंप के सामने, 800007) नाम के एग्जाम सेंटर पर होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब इन परीक्षाओं का आयोजन 25 फरवरी 2026 को किसी दूसरे सेंटर पर किया जाएगा एग्जाम की तारीख, समय और वेन्यू से संबंधित जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आरआरबी आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि http://rrbranchi.gov.in ) विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

यहाँ देखें नोटिस

एडमिट कार्ड पर भी अपडेट 

आरआरबी ने उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर हाल ही की रंगीन फोटो चिपकाने की सलाह दी गई है, जो 6 महीने से ज्यादा पुरानी न हो। हालांकि ई-कोल लेटर में एप्लीकेशन के समय अपलोड की गई रंगीन फोटो को चिपकाने का निर्देश दिया गया ह। लेकिन आवेदन के दौरान लाइव फोटोग्राफ अपलोड की गई थी। इसलिए रेलवे ने स्पष्टीकरण जारी किया है।

यहाँ देखें नोटिस

तीन शिफ्टों में परीक्षा, जानें रिपोर्टिंग टाइम

आरआरबी जेई सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्टों में होगा। शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में दी गई है। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।  पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे शुरू होगी। उम्मीदवारों को सुबह 7:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे शुरू होगी, उम्मीदवारों को 11:15 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।

तीसरी शिफ्ट 4:30 बजे शुरू होगी, उम्मीदवारों को 3:00 तक रिपोर्ट करना होगा। गेट को 30 मिनट पहले ही बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews