रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत जूनियर ट्रांसलेटर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा सीबीटी मोड में देश भर के विभिन्न शहरों में 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार संबंधित नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक शहर सूचना पर्ची 10 दिन पहले जारी की जाएगी यानी 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 20 अक्टूबर को जारी हो सकती है। जिसे उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं परीक्षा से 4 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। यानी एडमिट कार्ड 25-26 अक्टूबर तक जारी हो सकता है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें
ऐसे डाउनलोड करें शहर सूचना पर्ची
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर आरआरबी जोन को सिलेक्टर करें।
- CEN 08/2025 आइसोलेटेड कैटेगरी जूनियर ट्रांसलेटर सीबीटी सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- शहर सूचना पर्ची को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
202 पदों पर होगी भर्ती, परीक्षा पैटर्न जानें
रेलवे भर्ती बोर्ड ने CEN 08/2025 के तहत जूनियर ट्रांसलेटर के लिए कल 202 पदों पर भर्ती निकाली है। वैकेंसी को अलग अलग जोन में विभाजित किया गया है। प्रयागराज में 15, पटना में 15, मुंबई में 51, कोलकाता में 15, गुवाहाटी में 10, गोरखपुर में 15, चेन्नई में 19, चंडीगढ़ में 26, बिलासपुर में 6 ,भुवनेश्वर में 7, भोपाल में 10, बेंगलुरु में चार और अजमेर में 9 पद खाली हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 दिसंबर 2025 को शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को 29 जनवरी 2026 तक फॉर्म भरने का मौका दिया गया था। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ट्रांसलेशन टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।
सीबीटी परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें कुल बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। हिंदी का वैटेज 30% और इंग्लिश का 20% होगा। जनरल नॉलेज, जनरल इंटेलिजेंस, सिंपल अर्थमैटिक और कंप्यूटर नॉलेज का वैटेज 50% होगा।
