Hindi News

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती को लेकर अहम नोटिस जारी, आवेदन की तारीख आगे बढ़ी 

Published:
आरआरबी एनटीपीसी यूजी को लेकर रेलवे ने नोटिस जारी किया है। रजिस्ट्रेशन और एडिट विंडो की तारीख में भी बदलाव हुआ है। आइए जानें अब उम्मीदवार कब तक फॉर्म भर सकते हैं?
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती को लेकर अहम नोटिस जारी, आवेदन की तारीख आगे बढ़ी 

आरआरबी एनटीपीसी  लेवल भर्ती (RRB NTPC 2025) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एप्लीकेशन और मोडिफिकेशन विंडो के तारीखों में बदलाव किया है। अब उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 थी। फीस पेमेंट के लिए पोर्टल 29 नवंबर 2025 तक खुला रहेगा। इससे पहले फीस भुगतान की अंतिम तारीख 22 नवंबर थी।

आरआरबी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक करेक्शन पोर्टल 30 नवंबर से लेकर 9 दिसंबर तक खुला रहेगा। इस दौरान कैंडीडेट्स अपने एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर पाएंगे। इससे पहले संशोधन विंडो 23 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर 2025 तक खुला रहने वाला था। एप्लीकेशन पोर्टल में पात्र उम्मीदवारों को स्क्राइब की डिटेल 10 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर के बीच दर्ज करनी होगी।

ऐसे करें आवेदन

  1. आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि www.rrbcdg.gov.in) पर जाएँ।
  2. होमपेज पर CEN 06/2025 RRB NTPC 2025 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. पर्सनल, एजुकेशन और अन्य जानकारी दर्ज करके आवेदन पत्र भरें।
  4. फोटोग्राफ, सिग्नेचर और दस्तावेजों को गाइडलाइंस के मुताबिक अपलोड करें।
  5. शुल्क का भुगतान करें और एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा करें। कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें।

इतनी लगेगी फीस 

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। केवल ऑनलाइन मोड में फीस पेमेंट किया जा सकता है।

5800 से अधिक पदों पर भर्ती होगी 

रेलवे ने इस साल एनटीपीसि ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए 5810 पदों पर भर्ती निकाली है। कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंटेंट, असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट  और ट्रैफिक असिस्टेंट पदों पर होगी।

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट, टाइपिंग स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। 1 जनवरी 2026 तक आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए।