सशस्त्र सीमा बल ने हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल (ट्रेड्समैन और ड्राइवर), सब इंस्पेक्टर और एएसआई पदों पर भर्ती (SSB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://applyssb.com पर जाकर 20 अप्रैल 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को पोस्ट वाइज पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 1194 है। इसमें से कांस्टेबल (ट्रेड्समैन, ड्राइवर और अन्य) पदों के लिए 827 पद खाली हैं। हेड कांस्टेबल के लिए 233, हेड कांस्टेबल मेडिकल कैडर के लिए 76, सब इंस्पेक्टर के लिए 51 और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए 7 वैकेंसी है।
फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैं और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। केवल ऑनलाइन मोड में ही पेमेंट स्वीकार किए जाएंगे।
हेड कांस्टेबल के लिए आयु सीमा और योग्यता
हेड कांस्टेबल (स्टीवर्ड) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होने के साथ-साथ किचन मैनेजमेंट या होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी या हाउसकीपिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। हेड कांस्टेबल (कम्युनिकेशन) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/टेलीकम्युनिकेशन/रेडियो इंजीनियरिंग/कंप्यूटर हार्डवेयर नेटवर्किंग/इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा भी होना चाहिए।
हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन) पद पर आवेदन करने के लिए दसवीं पास होने के साथ-साथ इलेक्ट्रीशियन में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। हेड कांस्टेबल वेटेनरी के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा वेटेनरी/ लाइवस्टोक फार्मिंग/एनिमल हसबेंडरी में डिप्लोमा होना भी जरूरी है। हेड कांस्टेबल इलेक्ट्रीशियन के लिए केवल निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 25 वर्ष है। जबकि बाकी पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 27 वर्ष है।
कांस्टेबल पद के लिए पात्रता जानें
कांस्टेबल पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ड्राइवर ट्रेड के लिए उम्मीदवारों के पास हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य। वेटेनरी के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए। कारपेंटर/ब्लैकस्मिथ/पेंटर के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट/वोकेशनल ट्रेनिंग की जरूरत पड़ेगी। कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 27 वर्ष है। वेटरनरी और कारपेंटर/ब्लैकस्मिथ/ पेंटर के लिए निर्धारित आयु सीमा 25 वर्ष तय की गई है। बाकी अन्य ट्रेड के कांस्टेबल पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 23 वर्ष है।
एएसआई और एसआई के लिए पात्रता
- एएसआई पद के लिए 12वीं पास होने के साथ-साथ के पास संबंधित क्षेत्र में 2 वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता भी होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है।
- एसआई (स्टाफ नर्स) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होने के साथ-साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफ़री में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। एसआई (पाइनियर) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। एएसआई (कम्युनिकेशन) के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/कंप्यूटर साइंस/आईटी में ग्रेजुएशन की डिग्री या फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। सिलेक्शन प्रोसेस भी पोस्ट पर निर्भर करेगा। हेड कांस्टेबल पद पर नियुक्ति के बाद 25,500 से लेकर 81,100 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। कांस्टेबल पल पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 21,700 से लेकर 69,100 रुपये तक प्रतिमा वेतन दिया जाएगा। सब इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति के बाद वेतन 35,400 से लेकर 1,12,400 रुपये तक बेसिक पे मिलेगा। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति के बाद 29,200 से लेकर 92,300 रुपये तक बेसिक पे मिल सकता है।






