आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने अहम नोटिस जारी किया है। स्टेज-1 परीक्षा (RRB NTPC CBT-1 2026) का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह में होगा। तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। संबंधित नोटिस आरआरबी अलग के जारी करेगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.indianrailways.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
आधिकारिक नोटिस में आरआरबी ने कहा कि, “उम्मीदवारों की सुविधा के लिए संभावित शेड्यूल पहले ही बताया जा रहा है। ताकि वे परीक्षा की तैयारी के लिए उपलब्ध समय का सही इस्तेमाल कर सकें। यात्रा और परीक्षा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर सकें।” आरआरबी ने उम्मीदवारों को अनधिकृत स्त्रोत से गुमराह न होने कि सलाह भी दी है।
ये भी पढ़ें
सीबीटी-1 पैटर्न जानें
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। जनरल अवेयरनेस से संबंधित 40, गणित से संबंधित 30 और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा । प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे।
उम्मीदवारों इन बदलावों को जान लें
नए नियमों में केवल दो ही चरण यानि सीबीटी-1 और सीबीटी-2 शामिल होंगे। कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट और टाइपिंग स्किल टेस्ट को हटा दिया गया है। सीबीटी-2 में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल से स्टेशन मास्टर पोस्ट को हटा दिया गया है। अब केवल चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स अस्सिटेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों पर भर्ती।
3 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
रिक्त पदों की संख्या कुल 3548 है। जिसमें से चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए 127, गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए 2750, जूनियर अकाउंट्स अस्सिटेंट कम टाइपिस्ट के लिए 300 और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 371 पद खाली हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 है। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 8 नवंबर 2026 है। करेक्शन पोर्टल 11 लेकर 18 नवंबर 2026 तक एक्टिव रहेगा। 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/ एक्स सर्विसमैन/PwBD/महिला/ ट्रांसजेंडर/ अल्पसंख्यक/EBC उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये है। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किया जाएगा।
