Hindi News

अगस्त में होगी RRB NTPC यूजी लेवल स्टेज-1 परीक्षा, तारीख घोषित, रेलवे ने जारी किया नोटिस, एग्जाम सिटी स्लिप जल्द, जानें डिटेल 

Published:
रेलवे ने आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट सीबीटी-1 की तारीख का ऐलान कर दिया है। नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों को कुछ जरूरी सलाह भी दी गई है। आइए जानें परीक्षा कब होगी और एडमिट कार्ड पर क्या अपडेट है?
अगस्त में होगी RRB NTPC यूजी लेवल स्टेज-1 परीक्षा, तारीख घोषित, रेलवे ने जारी किया नोटिस, एग्जाम सिटी स्लिप जल्द, जानें डिटेल 

AI Generated Image

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी यूजी लेवल स्टेज-1 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर शेड्यूल उपलब्ध हो चुका है। जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में एग्जाम 7 अगस्त से लेकर 8 सितंबर के बीच देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा। अपडेट्स के लिए कैंडिडेट्स को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

इस साल आरआरबी एनटीपीसी यूजी एग्जाम के तहत कुल 3445 पर भर्ती होने वाली है। जिसमें से जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 990, अकाउंट्स सलर्क कम टाइपिस्ट के लिए 361, ट्रेंस क्लर्क के लिए 72, कमर्शियल टिकट क्लर्क के लिए 2022 पद खाली हैं। चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी 2, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होगा।

परीक्षा पैटर्न जान लें (RRB NTPC UG Dates)

सीबीटी-1 की अवधि कल 90 मिनट होगी। प्रश्नों की संख्या 100 होने वाली है। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती का प्रावधान होगा। जनरल अवेयरनेस से संबंधित 40 प्रश्न इसमें शामिल होंगे। वहीं गणित और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित 30-30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चयनित उम्मीदवार सीबीटी- 2 परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। 

कब आएगा एडमिट कार्ड?

परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची उपलब्ध होगी यानी 28 जुलाई तक एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो सकता है। वहीं एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। 7 अगस्त की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 3 या 4 अगस्त तक उपलब्ध हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और इत्यादि जानकारी दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल 

रेलवे में सभी कैंडिडेट्स को एग्जाम शुरू होने से पहले यूआईडीएआई पोर्टल पर आधार कार्ड की स्थिति अनलॉक रखने की सलाह दी है। ताकि आधार लिंक्ड बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के दौरान कोई भी परेशानी ना हो। उम्मीदवारों को अपडेट्स के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करने को की सलाह दी है। झूठी और भ्रामकों से बचकर रहने को भी कहा है।

062025-CBT1_Schedule-हिन्दी
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !