स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी सेल के भिलाई स्टील प्लांट ने वर्ष 2026-27 के लिए 710 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों को भरा जाएगा।

आईटीआई श्रेणी में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और अन्य ट्रेड शामिल हैं। वहीं डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, मेटलर्जी, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए जैसे विषय। आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

SAIL BSP Recruitment Dtails

कुल पद: 710

पदों का विवरण

आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 516 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 124 पद और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 70 पद

योग्यता: वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में रेगुलर छात्र के रूप में आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएट की परीक्षा पास की हो। पहले कहीं अप्रेंटिसशिप कर चुके या 1 वर्ष से अधिक कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में दी गई सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से देखना चाहिए।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 31 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

स्टाइपेंड:नियमों के अनुसार ट्रेड अप्रेंटिस (ITI) के लिए चयनित उम्मीदवारों को 9, 600 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा, जबकि डिप्लोमा एवं ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12, 300 प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा। अप्रेंटिसशिप की अवधि और अन्य शर्तें संबंधित नियमों के अनुसार लागू होंगी।

वॉक-इन वेरिफिकेशन तिथि

वॉक-इन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक विभिन्न ट्रेडों के अनुसार आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। वॉक-इन का स्थान कमरा नंबर 123, एचआरडीसी, भिलाई स्टील प्लांट, छत्तीसगढ़-490001 है।

जरूरी दस्तावेज

मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और एनएपीएस या एनएटीएस पोर्टल रजिस्ट्रेशन की कॉपी साथ ले जानी होगी। दस्तावेज सत्यापन के समय मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

SAIL BSP Apprentice Recruitment