SSC CGL 2025 : एसएससी ने जारी किया अहम नोटिस, 31 अगस्त तक मिलेगी ये सुविधा, यहां देखें विवरण

एक बार जमा किए गए विवरण भविष्य की परीक्षाओं के लिए मान्य होंगे और उम्मीदवारों को उपरोक्त अवधि के बाद ओटीआर विवरण संपादित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ssc recruitment

SSC CGL OTR 2025 : उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 के लिए वन-टाइम पंजीकरण मॉड्यूल में विवरण के संशोधन के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इसके तहत ओटीआर संपादन सुविधा 14 से 31 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार इस अवधि के दौरान ओटीआर में संशोधन कर सकते हैं। ओटीआर जमा करने के बाद, विवरण भविष्य की सभी परीक्षाओं के लिए अंतिम माना जाएगा और निर्दिष्ट समय सीमा के बाद किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

क्या है एसएससी के नोटिस में

  • एसएससी ने अपने नोटिस में लिखा है कि सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि ओटीआर संपादन सुविधा 14.08.2025 से 31.08.2025 तक उपलब्ध रहेगी। जो उम्मीदवार अपने विवरण में संशोधन/सुधार करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर उक्त सुविधा का उपयोग करें।
  • एक बार जमा किए गए विवरण भविष्य की परीक्षाओं के लिए मान्य होंगे और उम्मीदवारों को उपरोक्त अवधि के बाद ओटीआर विवरण संपादित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रश्न के लिए टेलीफोन या ईमेल के माध्यम से हेल्प-डेस्क से संपर्क करें। कृपया ध्यान दें कि भौतिक रूप में प्रस्तुत किए गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

सितंबर में होगी परीक्षा, 14582 पदों पर होना है भर्ती

  • बता दे कि संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 (SSC CGL) 13 अगस्त को होनी थी, लेकिन 8 अगस्त को आयोग ने एक नोटिस जारी कर इसे स्थगित कर दिया था। अब यह परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी, इसका शेड्यूल आयोग जल्द जारी करेगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 14,582 पदों को भरा जाएगा।
  • एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के कुल 48 विभागों, संगठनों और मंत्रालयों में अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जाएंगी। केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप बी के पदों असिस्टेंट सेक्शन अफसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट अफसर, सब इंस्पेक्टर, डाक इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स इंस्पेक्टर, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, डिविजनल एकाउंटेंट, एनआईए सब इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैस्टिकल अफसर पर भर्ती होगी। ग्रुप सी के पदों आडिटर, एकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, अपर डिविजनल क्लर्क, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट पर भर्ती होगी।

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/notice_13082025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews