Hindi News

SSC CHSL 2022: 5000 पदों पर भर्तियां, 7 मार्च लास्ट डेट, 90 हजार तक सैलरी, जानें परीक्षा पैटर्न

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
SSC CHSL 2022: 5000 पदों पर भर्तियां, 7 मार्च लास्ट डेट, 90 हजार तक सैलरी, जानें परीक्षा पैटर्न

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। युवाओं के लिए एसएससी में सरकारी नौकरी पाने (Government Jobs 2022) का सुनहरा मौका है। भारत सरकार के कर्मचारी चयन आयोग (SSC Staff Selection Commission) ने संयुक्त उच्च माध्यमिक लेवल (10+2) के विभिन्न पदों (SSC CHSL 2022) पर भर्ती निकाली है और 7 मार्च 2022 लास्ट डेट है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सभी राज्यों से पूरा भर्ती का डाटा मिलने के बाद एसएससी की ऑफिशियल साइट पर भर्तियों की संख्या अपडेट की जाएगी। पिछले साल 4726 पोस्ट की वैकेंसी निकाली गई थी।

यह भी पढ़े.. MP Corona: प्रदेश में अब 7527 एक्टिव केस, 4 जिलों में नया पॉजिटिव नहीं, जानें जिलेवार स्थिति

एसएससी सीएचएसएल टायर 1(SSC CHSL Recruitment 2022) के तहत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, कार्यालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए), डाक सहायक (पीए), डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) जैसे 5000 पदों पर भर्तियां होंगी। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित शुल्क भी देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा।CHSL 2021-2022 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इन पदों पर सिलेक्टेड कैंडिडेट को 19900 रुपये से लेकर 92300 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।

SSC CHSL 2022 भर्ती पोस्ट और वेतनमान

1.लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) / जूनियर सचिवालय सहायक (JSA): वेतन स्तर -2 (19,900-63,200 रुपए)।

2.डाक सहायक (PA) / सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA): वेतन स्तर -4 (25,500-81,100 रुपए)।

3.डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): वेतन स्तर -4 (25,500-81,100 रुपये) और स्तर -5 (29,200-92,300 रुपए)

4.डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड ‘A’ (DEO GRADE-A): वेतन स्तर -4 (25,500-81,100 रुपए)

आयु सीमा- जो उम्मीदवार 12वीं क्लास पास है और जिनकी उम्र 18 से 27 साल के बीच है, वो SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन के पात्र हैं।

आयु सीमा में छूट:
ओबीसी – 3 वर्ष
एसटी / एससी – 5 वर्ष
पीएच+सामान्य – 10 साल
पीएच + ओबीसी – 13 वर्ष
पीएच + एससी / एसटी – 15 वर्ष
पूर्व सैनिक (सामान्य) – 3 वर्ष
पूर्व सैनिक (ओबीसी) – 6 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक (एससी/एसटी) – 8 वर्ष

आवेदन शुल्क- 100 रुपए।रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी ( नोट- महिला कैंडिडेट, एससी-एसटी,शारीरिक विकलांग के लिए आरक्षण लागू रहेगा और एप्लिकेशन फीस नहीं लगेगी।

योग्यता- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। DEO सीएजी पदों के लिए विज्ञान स्ट्रीम में गणित एक विषय के साथ 12वीं उतीर्ण होना चाहिए।

परीक्षा योजना- SSC CHSL Tier 1 Exam पूरे देश में मई 2022 में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार को टियर 1 परीक्षा के बाद SSC CHSL टियर 2 और उसके बाद टाइपिंग टेस्ट / स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा।

ये है पूरी चयन प्रक्रिया

चयनित आवेदकों का 3 चरणों में होगा टेस्ट
1.टियर 1 – कंप्यूटर आधारित परीक्षा, 2.टियर 2 – वर्णनात्मक पेपर, 3.टियर 3 – टाइपिंग टेस्ट/स्किल टेस्ट

टियर 1 परीक्षा पैटर्न
परीक्षा का तरीका – ऑनलाइन
प्रश्नों की कुल संख्या – 100
कुल अंक – 200

विषय अंग्रेजी भाषा- (50 अंकों के 25 प्रश्न) सामान्य बुद्धिमत्ता- (50 अंकों के 25 प्रश्न) मात्रात्मक योग्यता- (50 अंकों के 25 प्रश्न) सामान्य जागरूकता- (50 अंकों के 25 प्रश्न)​​​​​​​नेगेटिव मार्किंग- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक कटेगा।

परीक्षा का समय – 1 घंटा (स्क्राइब्स (फिजिकल चैलेंज वाले स्पेशल कैंडिडेट) के पात्र उम्मीदवारों के लिए 80 मिनट)

महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी करने की तारीख – 1 फरवरी 2022
  • एप्लीकेशन फॉर्म – 1 फरवरी से 7 मार्च 2022 (रात 11 बजे)
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि- 8 मार्च 2022 (रात 11 बजे)
  • ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि – 9 मार्च 2022 (रात 11 बजे)
  • चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि – 10 मार्च 2022
  • आवेदन सुधार सुविधा 2022 – मार्च 11 से 15, 2022
  • SSC CHSL 2022 टियर -1 के लिए परीक्षा तिथि – मई 2022 (संभावित)

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।होमपेज पर उपलब्ध एलडीसी, जेएसए, पीए के पदों पर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद अधिसूचना को पढ़ें।अधिसूचना को पढ़ने के बाद आवेदन पत्र भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म को जमा कर दें।
  • आवेदन पत्र जमा कराने के बाद उसे डाउनलोड करें। अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews