Hindi News

SSC GD 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड, इस डेट तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Written by:Pooja Khodani
Published:
SSC GD Constable Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है और 20 जून तक आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी है।

अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म करते हुए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की ‘प्रोविजनल आंसर-की’ और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर कोई संदेह या आपत्ति है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपनी चुनौती दर्ज करा सकता है।

आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 15 जून 2026 की शाम 6:00 बजे से खोल दी गई है, जो 20 जून 2026 की शाम 6:00 बजे तक सक्रिय रहेगी। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करना होगा। अभ्यर्थियों को प्रत्येक चुनौतीपूर्ण प्रश्न के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा।

ध्यान रहे अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। भेजी गई आपत्तियों की आयोग द्वारा समीक्षा की जाएगी। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो नियमों के अनुसार बदलाव करते हुए फाइनल आंसर-की तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही जुलाई 2026 में परीक्षा के परिणाम और कट-ऑफ घोषित होने की संभावना है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

बता दें कि एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 27 अप्रैल से 31 मई 2026 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सीएपीएफ (CAPF), एसएसएफ (SSF) और असम राइफल्स में कांस्टेबल (जीडी) के कुल 25,487 रिक्त पदों को भरा जाना है। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 23,467 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 2,020 पद आरक्षित हैं।

ऐसे डाउनलोड करें अपनी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘आंसर-की’ (Answer Key) वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SSC GD Constable Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा, जहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (या रोल नंबर) और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
  • लॉगिन होते ही स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की दिखाई देगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews