केंद्र शिक्षा पात्रता परीक्षा (CBSE CTET 2026) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सीबीएसई ने करेक्शन पोर्टल सक्रिय कर दिया है। इससे संबंधित नोटिस आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जारी किया गया है। उम्मीदवार 15 जून से लेकर 18 जून तक सीटीईटी सितंबर 2026 के आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। यह सुविधा https://www.cbse.gov.in/ पर निर्धारित समय के लिए ही उपलब्ध रहेगी।
उम्मीदवारों को नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, सब कैटिगरी, पेपर-2 विषय, लैंग्वेज 1 और 2, एड्रेस, संस्थान/कॉलेज या यूनिवर्सिटी का नाम (जहां से B.Ed या डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन पूरा किया गया है) में बदलाव की अनुमति होगी। सुधार का मौका केवल एक बार ही दिया जाएगा। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। आवेदन प्रक्रिया 5 मई से लेकर 10 जून 2026 तक जारी थी।
ऐसे करें आवेदन में बदलाव
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन दिए गए “सीबीएसई सीटीईटी सितंबर 2026- करेक्शन विंडो” के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र में जरूरी बदलाव करें। इसे अच्छे से चेक करें और संशोधित फॉर्म को जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवारों को कंफर्मेशन पेज डाउनलोड और सेव करने की सलाह दी जाती है।
कब होगी परीक्षा?
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में दो शिफ्टों में किया जाएगा। पेपर 2 के लिए पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। पेपर-1 के लिए दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी। 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा। पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:30 बजे और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 12:30 बजे है। प्रश्न पत्रों को 15 मिनट पहले वितरित किया जाएगा।
परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर-1 का आयोजन कक्षा 1 से लेकर 5वीं शिक्षक पदों के लिए किया जाता है। वहीं पेपर-2 का आयोजन कक्षा 6 से लेकर आठवीं के शिक्षकों के लिए होता है। प्रत्येक पेपर 150 अंक का होता है। बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या भी 50 होती है। प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों ही माध्यमों में उपलब्ध होंगे। सर्टिफिकेट जीवन भर के लिए वैध माना जाता है।
Correction_Window_15062026





