Hindi News

UPSC CSE 2026: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट जारी, 13,343 उम्मीदवार चयनित, ऐसे करें चेक

Published:
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट जारी हो चुका है। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 1000 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। 

संघ लोक सेवा आयोग ने 15 जून को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Result 2026) का परिणाम जारी कर दिया है। जिसका आयोजन देश भर के विभिन्न शहरों में 24 मई 2026 को किया गया था। रिजल्ट पीडीएफ मोड में जारी किया गया है। जिसमें उन उम्मीदवारों का रोल नंबर दिया है, जिन्हें मुख्य परीक्षा लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस साल सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए कुल 13,343 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 1016 पदों पर भर्ती होने वाली है। 2025 में रिक्त पदों की संख्या 1087 थी। मुख्य परीक्षा के लिए 14161 उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया गया था। चयनित उम्मीदवारों का नाम जल्द ही जारी होगा। मार्क्स, कट-ऑफ और फाइनल आंसर-की सीएसई के अंतिम चरण के बाद जारी किया जाएगा।

यूपीएससी फॉरेस्ट सर्विस रिजल्ट भी जारी

सीएसई के साथ-साथ सोमवार को फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इस साल आईएफएससी मुख्य परीक्षा के लिए 1046 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। जबकि 80 पदों पर भर्ती होने वाली है। 2025 में रिक्त पदों की संख्या 150 थी।  मुख्य परीक्षा के लिए 1016 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया गया था। आयोग ने रोल नंबर 6300116 का परिणाम कोर्ट केस के कारण रोका है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “What’s New” सेक्शन में जाकर “UPSC CSE (Pre) 2026/IFS 2026 प्रीलिम्स” रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। पीडीएफ़ लिंक पर क्लिक करें।
  4. मुख्य परीक्षा संबंधित दिशा-निर्देश और चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट नजर आएगी।
  5. इसमें अपना नाम/रोल नंबर चेक करें।
  6. रिजल्ट को डाउनलोड और सेव करें।
  7. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवारों इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन जल्द शुरू होंगे

आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परीक्षा के नियमों के अनुसार इन सभी योग्य उम्मीदवारों को विवरण प्रदान करने और अपडेट करने के लिए एक विंडो आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर एक्टिव किया जाएगा, जिसकी तारीख 19 से 28 जून 2026 तय की गई है। सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एससी/PwD/महिला उम्मीदवारों को फीस भुगतान से छूट दी जाएगी।

WR-CSP-2026-RollList-Engl-150626 WR-IFoSP-2026-RollList-Engl-150626
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews