Hindi News

SSC MTS 2025: इस दिन खुलेगी करेक्शन विंडो, सितंबर में होगी परीक्षा, 1075 पदों पर होना है भर्ती

Written by:Pooja Khodani
Published:
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
SSC MTS 2025: इस दिन खुलेगी करेक्शन विंडो,  सितंबर में होगी परीक्षा, 1075 पदों पर होना है भर्ती

SSC Recruitments : कर्मचारी चयन आयोग द्नारा मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई को समाप्त हो चुकी है।अब करेक्शन विंडो 29 जुलाई से 31 जुलाई के बीच खोली जाएगी, जिसके तहत उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन करने का मौका मिलेगा।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसइट ssc.gov.in पर नजर बनाए रखें।इसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा 20 से 24 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

क्या क्या कर सकते है सुधार

आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। आवेदन पत्र में उम्मीदवार नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग और मैट्रिकुलेशन रोल नंबर जैसे विशिष्ट विवरणों में बदलाव कर सकते है।उम्मीदवार को ‘आवेदन पत्र सुधार विंडो’ के दौरान अपने संशोधित/सही आवेदन को दो बार सही करने और फिर से जमा करने की अनुमति दी जा सकती है। अगर उसने अपने अपडेट किए गए आवेदन में भी कोई गलती की है, तो उसे आवश्यक सुधार/संशोधन करने के बाद एक और संशोधित/सही आवेदन फिर से जमा करने की अनुमति दी जा सकती है।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से 1075 पदों को भरा जाएगा। इसमें कैंडिडेट्स की भर्ती अलग-अलग विभागों में मस्टी टास्टिंग स्टाफ, ऑफिस अटेंडेंट, ऑफिस प्यून, केयरटेकर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, लाइब्रेरी क्लर्क, क्लर्क कम कंप्यूटर ऑपरेटर, हाउस कीपिंग स्टाफ, चौकीदार, जमादार, माली, डिलीवरी बॉय और स्वीपर समेत कई पदों पर होगी।

ऐसे चलेगी चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद 7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार लेवल-1 का वेतन प्रदान किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews