Hindi News

UGC NET 2024: यूजीसी नेट पर बड़ी अपडेट, जल्द जारी होंगे रिजल्ट, नोट कर लें संभावित डेट, ऐसे चेक करें स्कोर, देखें स्टेप्स 

Published:
यूजीसी नेट के परिणाम कभी भी जारी हो सकते हैं। उम्मीदवार एनटीए के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
UGC NET 2024: यूजीसी नेट पर बड़ी अपडेट, जल्द जारी होंगे रिजल्ट, नोट कर लें संभावित डेट, ऐसे चेक करें स्कोर, देखें स्टेप्स 

UGC NET 2024: यूजीसी नेट जून सेशन परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में एनटीए ने कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। बता दें कि यूजीसी नेट पुनर्परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से लेकर 5 सितंबर के बीच हुआ था।

पिछले वर्ष के ट्रेंड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि एनटीए अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में भी परिणाम जारी कर सकता है। इससे पहले फाइनल आन्सर-की जारी की जाएगी। अपडेट्स के उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (Steps to Check UGC NET Result)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UGC NET June 2024 Result” के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। अपना स्कोर चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

यूजीसी नेट परीक्षा के बारे में (UGC NET June 2024)

21, 22, 23, 27, 28, 29, 30 अगस्त और 2, 3, 4, 5 सितंबर को यूजीसी नेट जून सेशन पुनर्परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में हुआ था। इसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। 14 सितंबर को प्रोविजनल आन्सर-की जारी हुई थी। आपत्ति दर्ज करने का अवसर कैंडीडेट्स को दिया गया था। आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आन्सर-की जारी होगी। इसके बाद रिजल्ट जारी होंगे । स्कोरकार्ड में यूजीसी नेट परीक्षा के लिए चुने गए विषय, प्राप्त अंक, कट-ऑफ, एनटीए स्कोर और पर्सनल डिटेल्स उपलब्ध होते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews