यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC ESE 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। प्रीलिम्स एग्जाम में चयनित उम्मीदवार ही इसमें शामिल हो सकते हैं।
एडमिट कार्ड के बिना किसी भी कैंडिडेट को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, पर्सनल डिटेल्स, परीक्षा केंद्र का नाम-पता, तारीख, समय, शिफ्ट इत्यादि जानकारी दी गई है। यूपीएससी ईएसई परीक्षा के तहत 457 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रीलिम्स का आयोजन 8 अगस्त को हुआ था। देशभक्ति विभिन्न शहरों में मुख्य परीक्षा का आयोजन 10 अगस्त 2025 को दो शिफ्टों में होने वाला है।
यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा पैटर्न
मुख्य परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे- पेपर-1 और पेपर-2, दोनों डिस्क्रिप्टिव होंगे। सिविल/इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर 300 अंक का होगा। दोनों के लिए 3-3 घंटे का समय दिया जाएगा। अगला चरण इंटरव्यू का होगा, जिसका वैटेज 200 होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसे जमा करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
- सारी जानकारी को सत्यापित करें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकालकर रखने की सलाह दी जाती है।
इन बातों का रखें ख्याल
आयोग ने सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की सावधानीपूर्वक जांच करने की सलाह दी है। गलती मिलने पर यूपीएससी से संपर्क करें। इसके लिए usengg-upsc@nic.in पर ईमेल भेज सकते हैं। एग्जाम हॉल में प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र जरूर ले जाएं। इसमें दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी है।





