यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 24 जुलाई को घोषित यूपीएससी ईएसई 2026 परीक्षा के परिणाम के आधार पर आयोग ने 21 सितंबर से पर्सनैलिटी टेस्ट शुरू करने का फैसला लिया है। टाइम टेबल आधिकारिक वेब साइट http://www.upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर, सेशन, तारीख, समय और अन्य जानकारी दी गई है।
इंटरव्यू में 1336 उम्मीदवार शामिल होंगे। इंटरव्यू के मॉर्निंग सेशन के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:00 बजे और आफ्टरनून सेशन के लिए दोपहर 1:00 बजे निर्धारित की गई है। साक्षात्कार का समापन 30 अक्टूबर 2026 को होगा।
ई-समन लेटर जल्द आएगा
इंटरव्यू के लिए ई-समन लेटर यानि प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://upsconline.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि समय और तारीख में कोई भी बदलाव का रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं किया जाएगा। यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी। हालांकि यह केवल सेकंड या स्लीपर क्लास ट्रेन (मेल एक्सप्रेस) तक ही सीमित होगा। यदि अन्य मोड या क्लास के जरिए सफर करते हैं, तो उम्मीदवारों को ट्रैवलिंग एलाउंस फॉर्म भरना होगा।
400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के तहत कुल 474 पदों पर भर्ती होने वाली है। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी को किया गया था, जिसके परिणाम 26 फरवरी को घोषित हुए थे। वहीं मुख्य परीक्षा 21 जून को आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम 24 जुलाई को घोषित हुए थे। अंतिम चरण इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट का है। इंटरव्यू कुल 200 अंकों का होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। मुख्य परीक्षा कुल 600 अंकों की होती है।
ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर What’s New के सेक्शन में जाकर यूपीएससी ईएसई पर्सनैलिटी टेस्ट टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा।
- नीचे अपना रोल नंबर, तारीख और इंटरव्यू सेशन को चेक करें।
- शेड्यूल को डाउनलोड और सेव कर लें।






