UPSC Mains Result 2024: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स 

यूपीएससी सीएसई मेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी हो चुका है। डीएएफ जमा करने की प्रक्रिया 19 दिसंबर तक जारी रहेगी।
upsc mains result 2024

UPSC Mains Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (यूपीएससी सीएसई मेंस) का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया है। इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ़ फॉर्म में ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर उपलब्ध हो चुकी है।

यूपीएससी सीएसई मेंस एग्जाम का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 20 सितंबर से लेकर 29 सितंबर के बीच हुआ था। लाखों उम्मीदवार इसमें शामिल हुए थे। अगला चरण इंटरव्यू का होगा। मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ही इसमें शामिल हो पाएंगे। DAF प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन भी उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा की है, उन्हें के लिए डीएएफ-2 अनिवार्य होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (UPSC CSE Mains Result Out) 

  • सबसे पहले यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर “Written Result: CSE (Mains) 2024” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पीडीएफ़ पेज खुलेगा। इसमें अपना रोल नंबर चेक करें।
  • जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर शामिल हैं, वे पर्सनैलिटी टेस्ट यानि इंटरव्यू के लिए पात्र हैं।

19 दिसंबर तक जमा करें डीएएफ (UPSC CSE DAF 2024)

यूपीएससी ने डीएएफ और इंटरव्यू को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। 13 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर शाम 6 बजे तक उम्मीदवार डीएएफ-2 जमा कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार यह काम पूरा करने में विफल होगा, उसकी उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी। इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर भी जारी नहीं होगा। इंटरव्यू की तारीख आयोग जल्द घोषित करेगा। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews