यार्ड में खड़ी मालगाड़ी लाइन से उतरी, हाइटेंशन इलेक्ट्रॉनिक खंभे से टकराई

यार्ड में खड़ी मालगाड़ी लाइन से उतरी, हाइटेंशन इलेक्ट्रॉनिक खंभे से टकराई

कटनी, अभिषेक दुबे। एनकेजे रिसिविंड यार्ड में खड़ी खड़ी 6 डिब्बों की मालगाड़ी अचानक पीछे की ओर लुढ़की और तीन डिब्बे पटरी से उतरकर सिग्नल और बिजली के खंभों से टकरा गए। हादसे में ट्रेन की बोगियों के अलावा सिग्नल और बिजली के खंभे भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गए। जिसके बाद सुधार कार्य कराया जा रहा है। हादसा कैसे हुआ इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही हादसे की वजह का खुलासा होगा और फिर लापरवाही कैसे हुई, इसकी जिम्मेदार भी तय की जाएगी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार नई कटनी जंक्शन के रिसीविंग यार्ड में खड़ी ट्रेन 2 फरवरी को बिलासपुर की ओर से यार्ड में आई थी। यार्ड में ट्रेन को खड़ा कर दिया गया था बुधवार को अचानक ट्रेन पीछे की ओर लुड़कने लगी, जिसके कारण तीन डिब्बे रेल ट्रेक से उतर गए। ट्रेक के किनारे लगे सिग्नल और बिजली के खंभे भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रिसिविंग यार्ड में ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार ट्रेन की बोगियों में एलमुनियम का लिक्विड भरा हुआ था। फिलहाल पटरी से नीचे उतरे ट्रेन के डिब्बों को पटरी पर लाया जा रहा है और ट्रेक का सुधार कार्य भी कराया जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews