
KATNI- Illegal Mining Operation : अवैध उत्खनन को लेकर कटनी जिले के NKJ थाना व खनिज विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई में अवैध उत्खनन करते हुए 2 जेसीबी और 6 ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह अवैध उत्खनन कटनी जिले के NKJ थाना क्षेत्र राघव रेजिडेंसी के पीछे बने खेत में चल रहा था जिसकी सूचना मिलते ही माइनिंग विभाग के टीम सहित एनकेजे थाना की पुलिस बल ने धावा बोला दिया।
छापामार कार्रवाई
NKJ थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने सूचना मिलते ही इसकी सूचना कटनी जिले के माइनिंग विभाग को दी और मौके पर NKJ पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने NKJ थाना क्षेत्र के राघव रेसीजेसी के पीछे चल रहे अवैध उत्खनन के ठिकाने पर दबिश दी। उत्खनन स्थल से दो जेसीबी मशीन और परिवहन के लिए 6 ट्रैक्टर को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। NKJ केजे थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि जिस जमीन पर छापामार कार्यवाही की गई वह जमीन राधेश्याम तिवारी की निजी भूमि है। राधेश्याम तिवारी द्वारा ही भूमि को समतलीकरण करने के उद्देश्य से मिट्टी की खुदाई कर विक्रय किया जा रहा था इसके लिए उन्होंने ने बकायदा दो जेसीबी मशीनें लगा रखी थी। इस मामले में भूमि स्वामी और वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सिद्धार्थ राय – NKJ थाना प्रभारी कटनी
[dgv_vimeo_video id=”817718262″]
[dgv_vimeo_video id=”817718662″]
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
