संजय पाठक के खिलाफ फिर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में प्रशासन !

bjp mla sanjay pathak

वंदना तिवारी/कटनी। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक के खिलाफ एक बार फिर सरकार की निगाहें टेढ़ी हो गई है। बांधवगढ़ स्थित संजय पाठक के सानिया रिसोर्ट को तीन दिन पहले प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण बताकर काफी हिस्सा तोड़ दिया गया था। लेकिन आज उनकी निजी भूमि पर बने हुए शेष निर्माण को भी ध्वस्त करने की तैयारी है। उमरिया में भी उनके भवन पर कार्रवाई किए जाने की आशंका है।

इसी के साथ साथ खजुराहो में पर्यटन निगम से लीज पर लिए गए संजय पाठक के होटल को भी गिराने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। दिग्विजय सिंह पहले ही कह चुके हैं कि संजय पाठक ने सरकार गिराने षड्यंत्र में विशेष भूमिका निभाई है। इसलिए सरकार की यह कार्रवाई हो रही है यह साफ लग रहा है। सायना हेरीटेज होटेल को बैक डेट का नोटिस दिया गया है जबकि खबरों के मुताबिक खजुराहो होटल मध्यप्रदेश टूरिज्म (MPT) से लीज़ पर लिया गया है और इसे पूरी तरह स्वीकृति प्राप्त है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews