सायना इंटरनेशनल स्कूल में 300 बेड के सांसद कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ

सायना इंटरनेशनल स्कूल में 300 बेड के सांसद कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ

कटनी, अभिषेक दुबे। जिले में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के मद्देनजर शासन-प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिये हर स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के लिये एक लिये एक अच्छी खबर है। जिले में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के लिये 300 बिस्तर की क्षमता वाले सांसद कोविड केयर सेन्टर का शुभारंभ बीजेपी विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा शनिवार को किया गया। यह कोविड केयर सेन्टर सायना इंटरनेशनल स्कूल में स्थापित किया गया है। इसके शुभारंभ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद वी.डी. शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुये।

कोरोना कर्फ्यू के बावजूद हालात गंभीर, मप्र सरकार ने फिक्की से मांगा सहयोग

स्कूल के भीतर बने हॉस्टल में 300 बेड का कोरोना केयर सेंटर शुरू किया गया है। सेंटर में हर कमरे में तीन पलंग लगाए हुए हैं। विधायक संजय पाठक ने कोविड केयर सेन्टर में मरीजों के लिये उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान कोविड केयर सेन्टर की व्यवस्थाओं पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया। यहां वह तमाम सुविधाएं मौजूद हैं जिसकी मरीज को दरकार होती है। कोविड केयर सेंटर की शुरुआत करते हुए संस्थान के मालिक संजय सत्येंद्र पाठक ने बताया कि यहां एक खुशनुमा माहौल में मरीजों का इलाज किया जाएगा। इलाज के अलावा योगाभ्यास के लिए भी व्यवस्थाएं की गई हैं और उनके लिए मनोवैज्ञानिक भी उपलब्ध रहेंगे। एक सुंदर माहौल में इलाज होने से मरीज को जल्दी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मार्गनिर्देशन में इस कोविड सेंटर को शुरू किया गया है, लिहाजा इसका नाम सांसद कोविड केयर सेंटर रखा गया है। उन्होंने भरोसा जताया है कि आने वाले वक्त में यहां 15 रूम आईसीयू के भी बनाए जाएंगे जहां गंभीर रोगियों का इलाज भी किया जाएगा। मरीजों के खाने पीने की तमाम व्यवस्थाएं सायना इंटरनेशनल स्कूल के जरिए की जाएंगी। कोविड केयर सेन्टर के शुभारंभ के अवसर पर सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में हमें सकरात्मकता के साथ आगे बढ़ना है। सेवा ही संगठन का उद्देश्य है। हम सभी जनप्रतिनिधि मिलजुलकर प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कोरोना के खिलाफ जंग बिना समाज की सहभागिता के संभव नहीं है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews