बीजेपी विधायक संजय पाठक ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, मोबाइल गेमिंग ऐप्स को लेकर की ये मांग

बीजेपी विधायक संजय पाठक ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, मोबाइल गेमिंग ऐप्स को लेकर की ये मांग

BJP MLA wrote a letter to CM Shivraj : कटनी विधायक संजय पाठक ने मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होने ऑनलाइन मोबाइल ऐप गेम्स के विज्ञापनों में प्रसिद्ध व्यक्तियों, फिल्मी एवं खेल जगत की हस्तियों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग ही है। उन्होने कहा कि जब जानी मानी हस्तियां इन गेमिंग ऐप्स का प्रमोशन करती हैं तो लोगों पर उनका प्रभाव पड़ता है और वो इसके प्रति आकृष्ट होते हैं।

इस पत्र में संजय सत्येंद्र पाठक ने लिखा है कि ‘विगत कुछ समय से देखने में आ रहा है कि विभिन्न मोबाइल ऐप गेम्स को प्रमोट करने हेतु प्रसिद्ध व्यक्ति, फिल्मी एवं खेल जगत की हस्तियां विज्ञापनों द्वारा मोबाइल गेम्सों को खेलकर पैसे जीतने के लिए जनता को आकर्षित करती है जो कि उचित नहीं है। मोबाइल ऐप गेमों को खेलने के प्रति प्रोत्साहित करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति, फिल्मी एवं खेल जगत की हस्तिया होती हैं जिनका जनमानस में अच्छा खासा प्रभाव होता है और इन विज्ञापनों में उन्हें देखकर जनता ऐसे ऐप के माध्यम से जुआं, सट्टा, ऑनलाइन बैटिंग के लिए प्रोत्साहित होती है और अपना मूल्यवान समय और मेहनत से कमाई हुई पूंजी को नष्ट कर देती है। देखने में आया है कि कभी कभी लोग कर्ज के कारण आत्महत्या जैसा कदम भी उठा लेते है। शासन को इस दिशा में न्यायसंगत एवं कठोर कदम उठाना अति आवश्यक है। अतः जनहित में मोबाइल ऐप गेमों के प्रमोशनल विज्ञापनों में प्रसिद्ध व्यक्ति, फिल्मी एवं खोल जगत की हस्तियों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाये जाने हेतु अनुरोध है।’

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews