
MP News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खुजराहों सांसद विष्णुदत्त शर्मा कटनी पहुंचे, जहां उन्होंने कटनी से शहडोल जाते वक्त पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि साल 1984 के दंगे में कमलनाथ की संलिप्तता उजागर हो चुकी है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक नेता जगदीश टाइटलर पहले ही जेल में हैं।
[dgv_vimeo_video id=”828711675″]
पत्रकारों से की चर्चा
आगे प्रदेश अध्यक्ष कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता कमलनाथ के इस कुकृत्य को जनता तक पहुचाने के लिए तैयार हैं। साथ ही, जनता आपसे अपने सवालों का जवाब मांग रही है। जिसका जवाब आपको देना पड़ेगा। कांग्रेस के सभी नेता जल्द ही पुलिस या न्यायालय के चक्कर काटेंगे। वहीं, सांसद वी.डी. शर्मा ने पन्ना में होने वाले आयोजकों की जानकारी दी। इस दौरान पत्रकारों ने मेडिकल कॉलेज, ट्रांस्पोर्ट नगर, तीसरे केंद्रीय विद्यालय, अंतरराज्यीय बस स्टैंड और अन्य मुद्दों पर चर्चा भी की। जिसके जवाब में सांसद ने कहा है कि यह सारी सुविधाएं जल्द ही सभी जिले में उपलब्ध होगा।
सिख दंगों को लेकर वीडी ने साधा कमलनाथ पर निशाना…@vdsharmabjp @BJP4MP @INCMP @VirendraSharmaG pic.twitter.com/cTedftSMxN
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) May 21, 2023
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

