सीएम ने कटनी को दी करोड़ों के विकासकार्यों की सौगात, बहादुर बेटी का मंच पर सम्मान

सीएम ने कटनी को दी करोड़ों के विकासकार्यों की सौगात, बहादुर बेटी का मंच पर सम्मान

कटनी, अभिषेक दुबे। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा कटनी जिले के दौरे पर पहुंचे। सीएम ने यहां एक आम सभा को संबोधित करते हुए कटनी को 54 करोड़ की सौगात दी। वहीं दो हजार करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले प्लांट का भूमि पूजन भी किया। सीएम शिवरज सिंह चौहान ने विजयराघवगढ़ की एक बहादुर लड़की का सम्मान भी किया, जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर एक लड़की की आबरु बचाई थी और अपराधियों को जेल भिजवाया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व विजयराघवगढ़ विधायक संजय सतेंद्र पाठक ने हितग्राही राजेंद्र श्रीवास के घर भोजन भी किया।

कटनी के होमगार्ड ग्राउंड में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा नगरीय निकाय इलाकों के लिए 54 करोड़ की सौगात दी गई है जिसका लोकार्पण और भूमि पूजन भी उनके द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कटनी में जो भी विकास हुआ है उसे और बेहतर करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होने कहा कि शहर का स्वरूप और तेजी से बदलने के लिए ही आज एक बैठक की गई थी जिसमें आने वाले समय में कटनी का विकास और आगे तक बढ़ेगा। साथ ही सीएम शिवराज ने विजयराघवगढ़ विधानसभा के हम हटा ग्राम में एसीसी सीमेंट की नई इकाई का भूमिभूमि भी किया। इस इकाई की स्थापना 2 हजार करोड़ रुपए की लागत से की जा रही है, जिससे आसपास की जनता समेत अन्य जिले के लोगों को भी रोजगार मिलेगा।

सभा में सीएम शिवराज ने मंच पर 20 वर्ष की अर्चना केवट का सम्मान भी किया। बता दें कि अर्चना ने एक लड़की के सम्मान की रक्षा की थी और इसके लिए अपनी जान को जोखिम में डाल दिया था। उनसे प्रयासों से अपराधियों को जेल भेजा गया। सीएम ने मंच पर इस जांबाज लड़की का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक पत्रकारवार्ता भी की। इस दौरान सीएम ने कहा कि 39 करोड़ 78 लाख के 81 विकास कार्यो का भूमि पूजन एव 14 करोड़ 78 लाख के 9 विकास कार्य की सौगात दी गई है। कटनी माइनिंग का गढ़ है इसलिए माइनिंग की सभी संभावनाओं का दोहन करने के निर्देश दिए गए हैं और माइनिंग पर आधारित उद्योग लगे ये कोशिश की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews