कटनी: लाइन में लग कर कलेक्टर और एसपी ने किया मतदान, देखें वीडियो

collector-and-sp-cast-their-vote-in-katni-

कटनी। वंदना तिवारी। 

मध्य प्रदेश में आज मतदान किया जा रहा है। नई सरकार चुनने के लिए वोटर सुबह ही से लंबी लंबी लाइनों में लगे दिखे। कटनी जिले में भी मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। अफसर भी आम जनता से साथ लाइन में लगाई दिखे। निर्वाचन अधिकारी केवीएस चौधरी, पुलिस अधीक्षक मिथलेश शुक्ला मतदान करने पहुंचे। 

जानकारी के अनुसार जिले की सभी विधानसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से ही लंबी लंबी कतार में लगे दिखे। इस दौरन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केवीएस चौधरी और एसपी मिथलेश शुक्ला मुड़वारा विधानसभा के  झिझरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 240  में मदान करने पहुंचे। उन्होंने आम लोगों के साथ लाइन में लग कर वोट किया। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews