कटनी में मिनी ट्रक व पिकअप वाहन में भिड़ंत, 1 दर्जन लोग घायल, 8 की हालत गंभीर

कटनी में मिनी ट्रक व पिकअप वाहन में भिड़ंत, 1 दर्जन लोग घायल, 8 की हालत गंभीर

Katni -Vijayraghavgarh, clash of pickups full of wedding processions:  विजयराघवगढ़ बारातियों से भरे पिकअप की भिड़ंत सामने से आ रहे मिनी ट्रक से हो गई। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी में स्टेडियम के समीप हुए हादसे में एक दर्जन बाराती घायल हो गए।

विधायक मौके पर पहुंचे 

घटना की खबर मिलते ही मौके पर विधायक संजय सतेंद्र पाठक पहुंचे और तत्काल घायलों को एंबुलेंस से विजयराघवगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया और खुद भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। विधायक संजय पाठक ने परिजनों को धीरज बंधाया। डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया की गंभीर रूप से घायल 8 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उपचार जारी है। हादसे का शिकार हुए घायल देवरी मझगवा और कौंहारी सलैया के बताए जा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”823824640″]

सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा

[dgv_vimeo_video id=”823824980″]

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews