
कटनी, अभिषेक दुबे। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर टीजीएस रेस्टोरेंट में मूनलाइट करवाचौथ के तत्वावधान में महिलाओं का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। करवा चौथ के पहले महिलाओं ने सोलह सिंगार करते हुए आकर्षक पोशाकें पहनी और रैंप पर कैट वॉक भी की। कार्यक्रम का आयोजन श्वेता अमित कटारे और श्रेहा रौनक खंडेलवाल ने किया था।
Online Shopping के समय बरतें सावधानी, गृह विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
महिलाओं के इस भव्य शानदार कार्यक्रम से पूरे रेस्टोरेंट का वातावरण रंगीन हो गया। रंग-बिरंगे परिधान में सजधज कर पहुंचीं महिलाओं ने कार्यक्रम को जोश से भर दिया। वहीं बच्चों के लिये भी विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। सैंकड़ों महिलाओं ने पूरी शानोशौकत के साथ करवा चौथ को आनंदमयी बना दिया। सामान्यतया महिलाएं समूह में करवा चौथ समारोह मनाती हैं, लेकिन उससे पहले इस नए तरह के आयोजन ने उनमें जोश भर दिया। यहां पारंपरिक वेशभूषा में सजी धजी महिलाएं रेंप पर वॉक करते हुए आत्मविश्वास से भरी हुई थीं और सभी ने इस कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया।
[dgv_vimeo_video id=”638178915″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

