विस्टा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल, प्रशासन के सहयोग से नदी की सफाई और गहरीकरण

विस्टा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल, प्रशासन के सहयोग से नदी की सफाई और गहरीकरण

कटनी, अभिषेक दुबे। बारिश के पूर्व नदियों को सहेजना जरूरी है। शहर में जलस्तर को स्थिर रखने के उद्देश्य को लेकर विस्टा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड ने प्रशासन व नगर निगम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कटायेघाट व गाटरघाट नदी की साफ सफाई तथा गहरीकरण का बीड़ा उठाया है। नदी में जेसीबी से गहरीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

25 जिलों में 10% से कम पॉजिटिविटी, सीएम शिवराज सिंह बोले-एग्रेसिव स्ट्रेटेजी अपनाएं

विस्टा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्बारा गहरीकरण कार्य से नदी में बारिश का पानी थमेगा और शहरवासियों को भीषण गर्मी में होने वाले पेयजल संकट से छुटकारा मिलेगा। विस्टा सेल्स द्वारा कटायेघाट व गाटरघाट में सफाई गहरीकरण के लिये 2 पोकलिन मशीन 2 हाईवा व1 डंपर भी प्रदान किया गया है। इस सहयोगी कदम से उन्होने नदियों को सहेजने के लिये सार्थक पहल की है। भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराने के पीछे नदियों की सफाई और गहरीकरण नहीं होना भी एक बड़ा कारण है। इसीलिए विस्टा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रशासन के सहयोग से प्रकृति के अदभुत उपहार नदियों के प्रति सहयोग की ये पहल सराहनीय है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews