
विजयराघवगढ़, कटनी।
कोरोना वायरस की वजह से विजयराघवगढ़ के कुछ मज़दूर गोवा में फंसे हुए है। ये सभी मज़दूर पिछले महीने मजदूरी के लिए गोवा गए हुए थे। लॉक डाउन के चलते आवागमन के सारे साधन बंद हो चुके है ऐसे में यह लोग वापस भी नही आ सकते है। कोरोना वायरस के चलते इन मज़दूरों को स्थानीय स्तर पर मिलने वाला काम भी बंद हो गाया है। इस के चलते इन मज़दूरों के सामने वहां रहने और खाने का संकट खंडा हो गया है। इस मज़दूरों में से कुछ लोगो ने किसी तरह अपने क्षेत्र के स्थानीय विधायक संजय पाठक से संपर्क कर अपनी आप-बीती सुनाई। इस के बाद तुरंत विधायक ने गोवा में अपने लोगो से संपर्क कर इन मज़दूरों के रहने और खाने की व्यवस्था कराई।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

