धान खरीदी का प्रभारी रिश्वत लेते धराया, किसान से कर रहा था वसूली

धान खरीदी का प्रभारी रिश्वत लेते धराया, किसान से कर रहा था वसूली

कटनी। वंदना तिवारी।

धान खरीदी केन्द्रों में अवैध वसूली से परेशान एक किसान को लोकायुक्त की शरण लेना पड़ी। किसान की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने बुधवार को धान खरीदी केन्द्र बिलहरी के प्रभारी विनीत कुमार अग्रवाल को 2200 रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा।

पेमेंट स्लिप देने मांगे थे चार हजार-
लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रीठी तहसील के ग्राम बरखेड़ा निवासी राजेन्द्र प्रसाद ने बिलहरी खरीदी केन्द्र में धान का विक्रय किया था। धान खरीदी के बाद पेमेंट स्लिप जारी करने सहकारी समिति बिलहरी के सहायक लेखापाल एवं केन्द्र प्रभारी विनीत कुमार अग्रवाल द्वारा चार हजार रुपये की मांग की गई। जिसकी शिकायत राजेन्द्र प्रसाद ने लोकायुक्त एसपी जबलपुर से की। एसपी लोकायुक्त ने शिकायत के बाद रुपये मांगने की बातचीत की रिकार्डिंग कराई एवं पुष्टि होने पर कार्यवाही के लिए टीम भेजी। बुधवार को जैसे ही किसान ने सहकारी समिति में विनीत अग्रवाल को 2200 रुपये दिए टीम ने दबोच लिया। लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरवड़े के अनुसार किसान से 2200 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़े गए सहायक लेखापाल विनीत कुमार अग्रवाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
तीन करोड़ से अधिक भुगतान लंबित
जानकारी के अनुसार बिलहरी में 404 किसानों से 26796 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। खरीदी गई धान के लिए ऋण वसूली के बाद देय राशि चार करोड़, 83 लाख, 61692 रुपये के विरुद्ध अब तक किसानों को मात्र एक करोड़ 32 लाख, 17690 रुपये का भुगतान किया गया है। किसानों को तीन करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान होना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews