कटनी में फूंका गया पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला, बीजेपी ने दी चेतावनी

कटनी में फूंका गया पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला, बीजेपी ने दी चेतावनी

Katni News: देश भर में आज पीएम मोदी (PM Modi) के खिलाफ पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा बोले गए शब्दों के विरोध में पुतला दहन कर विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में कटनी में भी इस मामले की कड़ी आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बिलावल भुट्टों का पुतना दहन किया।

पुतला दहन के दौरान चेतावनी दी गई है और कहा गया कि पाकिस्तान और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो होश में रहें क्योंकि ये नरेंद्र मोदी का भारत है, जहां पर आतंकवाद को समाप्त तो किया ही है। इसी के साथ पाकिस्तान के अंदर घुस कर आतंकवादियों को फोड़ने का काम भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

[dgv_vimeo_video id=”782101159″]

बीजेपी ने कहा कि जिन शब्दों का उपयोग किया गया है उसके विरोध में भारत की 130 करोड़ जनता पूरे देश में मुंहतोड़ जवाब देने का काम कर रही है। विरोध कर रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ये भी कहा कि पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद को समाप्त किया है और अगर जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान में घुसकर भी उसे समाप्त करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जाएगा। प्रधानमंत्री के लिए उपयोग किए गए शब्दों का पूरे भारत और कटनी के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर आलोचना की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews