अब कटनी के बड़वारा वन परिक्षेत्र में पहुंचा हाथी, दहशत में ग्रामीण, मौके पर वन अमला मौजूद

वन विभाग के कर्मचारी एनाउन्स कर ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाने की अपील कर रहे हैं साथ ही हाथी को जंगल की तरफ भगाने का प्रयास कर रहे हैं ।
Elephant

Elephants in Katni : बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हाथियों की मौत के बाद अब हाथियों के मूवमेंट ने परेशानी बढ़ा दी है, अब कटनी के बड़वारा वन परिक्षेत्र में हाथी की मौजूदगी ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है, हाथी खेतों में घुस गया है, हाथी  के मूवमेंट की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है।

हाथियों की मौत और अब हाथियों की जंगल से निकलकर ग्रामीण क्षेत्र में  मौजदूगी ने वन विभाग की सक्रियता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, अब कटनी के बड़वारा वन परिक्षेत्र में हाथी देखा गया है ये हाथी चंदिया वन परिक्षेत्र से महानदी पार कर बिलायतकला के खेतों में पहुंचा है ।

वन विभाग हाथी को जंगल की तरफ ले जाने के प्रयास में 

हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया, वन विभाग के कर्मचारी एनाउन्स कर ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाने की अपील कर रहे हैं साथ ही हाथी को जंगल की तरफ भगाने का प्रयास कर रहे हैं ।

कमलनाथ ने की है हाथियों की मौत की CBI जाँच की मांग 

गौरतलब है कि बांधवगढ़ नेशनल पार्क में पिछले दिनों हुई 10 हाथियों की मौत ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं, घटना के बाद से कांग्रेस भी आक्रोशित है, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना की सीबीआई से जाँच कराने की मांग मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की है।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews