ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की शिकायत, प्रत्याशी की लगाई गलत तस्वीर

EVM-problem-complaint-in-katni

कटनी। वंदनी तिवारी। 

कटनी में विधानसभा चुनाव के मामले में एक बड़ी लापरवाही शिकायत के बाद सामने आई है। लापरवाही ये हुई कि ईवीएम मशीन में प्रत्याशी की फोटो ही गलत लगा दी गई। जिसकी शिकायत खुद प्रत्याशी के द्वारा जिला निर्वाचन आयोग में की गई।

दरअसल, ये पूरा मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब जिले की चारों विधानसभा सीट की मशीनों पर मॉकपोल किया जा रहा था। तभी कटनी की मुड़वारा विधानसभा के सपाक्स के प्रत्याशी शशिकांत शेखर भारद्वाज भी पहुंचे हुए थे। जब उनके द्वारा देखा गया कि मुड़वारा सीट की ईवीएम में उनकी फोटो की जगह पर उनके भाई की फोटो लगा दी गई है। जिसकी शिकायत फौरन ही जिला निर्वाचन से की गई और आपत्ति दर्ज भी कराई गई और लापरवाही का भी आरोप लगाया।

वहीं, जब इस बड़ी लापरवाही की बात जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई तो उनका कहना था कि एक प्रत्यासी के द्वारा शिकायत की गई है की उनके फोटो के स्थान पर किसी दूसरे की फोटो लग गई है। जो उनका एजेंट हैं। जिसकी जानकारी भोपाल में दे दी गई है। बहुत जल्द ही दूसरे बैलेट पेपर आ जाएंगे। जहां तक लापरवाही की बात है तो कटनी से जो पेपर गए हुए थे उसे मिलान करते समय लापरवाही हुई है। जहां तक डाक मतपत्र की बात है तो उसे कही नहीं भेजा गया था। केवल जो लोग प्रतिक्षण में थे उन्होंने ही दिया गया था। उसे सील करवा दिया गया है और डाक मतपत्र की प्रकिया को बंद कर दिया और जैसे ही बैलेट पेपर आते हैं। दूसरे दिन मुड़वारा सीट का फिर से डाक मतपत्र कराया जाएगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews