Fire in Katni: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, सामान जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

indore

Fire in Katni : कटनी जिले के बरगवा स्थित गुरु नानक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते-ही-देखते वहां भगदड़ मच गई। वहीं, आग की लपटों को देखते हुए आसपास के फैक्ट्रियों में काम कर रहे कर्मचारियों को भी बाहर निकलवा दिया गया ताकि किसी प्रकार की कोई जनहानि ना हो। फिलहाल, आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

[dgv_vimeo_video id=”826148072″]

6 घंटे बाद पाया काबू

फिलहाल, शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। जिसके कारण फैक्ट्री में रखा सभी तरह का माल जलकर खाक हो गया है। फिलहाल, नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर दो फायर फाइटर, एक्सपर्ट और कलेक्टर पूरी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे ताकि आग पर नियंत्रण पाया जा सके। वहीं, 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया गया। इस घटना के बाद फायर सेफ्टी पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”826147285″]

[dgv_vimeo_video id=”826147540″]

इलाके में मचा हड़कंप

बता दें कि यह घटना सुबह 6 बजे की है जब फैक्ट्री में अचानक आग लगी थी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और फैक्ट्री मालिक को भी बताया। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह फैक्ट्री गुरुनानक प्लास्टिक फर्म के नाम पर रजिस्टर्ड है। गनीमत ये रही कि घटना के दौरान फैक्ट्री बंद थी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, सामान का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”826146937″]

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews