सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बच्चों ने खेलने के लिये निकाली ये अनोखी तरकीब

सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बच्चों ने खेलने के लिये निकाली ये अनोखी तरकीब

कटनी/वंदना तिवारी

देशभर में लॉकडाउन है, शासन प्रशासन लगातार लोगों से घरों के अंदर ही रहने की अपील कर रहा है लेकिन फिर भी कई लोग इन बातों की अवहेलना कर बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में कई जगह से पुलिस द्वारा सड़क पर निकलने वालों के साथ सख्ती करने की खबरें भी आ रही हैं क्योंकि उन्हें हर हालाता में व्यवस्था बनाए रखना है।

इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशान बच्चे हैं, शाम होते ही घरों से बाहर निकलकर खेलने वाले बच्चें घर का चारदीवारी में कैद हैं। ऐसे में उनकी बेचैनी और उकताहट स्वाभाविक है। लेकिन कई बच्चों ने इस मौके पर भी अपनी समझदारी से कोई राह निकाल ही ली है। अब इस वीडियो में ही देखिए कि कटनी के जालपा वार्ड पाठक में दो बच्चे अनु वेदपाठक और आराध्य पाठक अपने अपने घर की खिड़कियों से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए किस तरह खेल खेल में समय व्यतीत कर रहे हैं। ये खेल भी ऐसा है जिसमें उनके नॉलेज की वृद्धि हो रही है। इन बच्चों की समझदारी देखते हुए हम बड़े भी इनसे सोशल डिस्टेंसिंग का सही तरीके से पालन करना सीख सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews