Hindi News

VIDEO: भाजपा नेत्री कांग्रेस में शामिल, बोलीं- ‘बीजेपी औरत और दौलत की पार्टी है’

Written by:Mp Breaking News
Published:
VIDEO: भाजपा नेत्री कांग्रेस में शामिल, बोलीं- ‘बीजेपी औरत और दौलत की पार्टी है’

कटनी। वंदना तिवारी।

मध्यप्रदेश में जैसे जैसे चुनाव मजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे ही चुनावी सर्गमियां भी तेज होती जा रही हैं। पाला बदलने के साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। कटनी बहोरीबंद से जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेत्री विद्या पटेल शनिवार को कांंग्रेस में शामिल होते ही भाजपा पर जमकर बरसीं। उन्होंने खुले मंच से ही भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा में औरत और दौलत चलती है। इसलिए उन्होंने बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आना सही समझा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा में यह दो रहेंगे तब तक भाजपा का भला नहीं हो सकता। जिसको भला चाहना हो वह भाजपा छोड़ कांग्रेस को अपनाए। यह (भाजपा) पार्टी औरत और दौलत की है। यह दो चीजें मैंने नहीं दीं इसलिए मैं जहां की तहां हूं। मैं उनका दिया नहीं खाती। मेरे पास इतना है, मैं ईश्वर का दिया खाती हूं। क्योंकि मेरे पति के जाने के बाद मेरे पास समाजसेवा और आप लोगों के बीच रहना मन बहलाना इसके अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं था। यह पूरा अधिकारी वर्ग जानता है कि जनता को जब भी मेरी जरूरक हुई मैं उनके साथ खड़ी रही। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews