यहां एक ही परिवार के 24 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

यहां एक ही परिवार के 24 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

कटनी, अभिषेक दुबे
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है| छोटी सी असावधानी ही पूरे परिवार को खतरे में डाल सकती है| इसका ताजा उदाहरण प्रदेश के कटनी में देखने को मिल रहा है| जहां एक ही परिवार के 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में माधवनगर हॉस्पिटल लाइन निवासी एक ही परिवार के 24 सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन्हे मिलाकर जिले में कुल 31 नए लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं|

जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 221 हो गई है। एक्टिव मरीज 80 हैं। संक्रमण से एक महिला की मौत भी हुई है। माधवनगर में जिस परिवार में ज्यादा पॉजिटिव मिले हैं, वहां एक की मौत इलाज के दौरान इंदौर में हो चुकी है। परिवार में 80 लोग हैं। इसमें से 65 लोगों के नमनूे लिए गए थे इसमें 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी तरह बंगला लाइन निवासी एक ही परिवार के 4 सदस्य, एनकेजे का 26 वर्षीय रेलवे कर्मचारी, राममनोहर लोहिया वार्ड तिलक राष्ट्रीय स्कूल के पास निवासी 47 वर्षीय पुरुष और गर्ग चौराहा निवासी 45 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।

गुरूवार तक 135 मरीज स्वस्थ होकर घर भी गए हैं। शुक्रवार सुबह तक जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 80 पहुंच गई। लॉकडाउन समाप्त होने के तीन दिन बाद ही 31 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews