यहां कांग्रेस विधायक ने जान जोखिम में डाल कर किया यह काम, वीडियो वायरल

here-congress-MLA-do-this-work

कटनी। वंदना तिवारी। 

इन दिनों मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बिजली के मुद्दे को लेकर चौतरफा रूप से घिरी हुई है इसी बीच कांग्रेस के एक विधायक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे विधायक जी बिजली कर्मचारियों की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि प्रदेश के कटनी जिले की बड़वारा विधानसभा के कॉग्रेस विधायक बसंत सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक बंसत सिंह अपनी जान जोखिम में डालकर एक बिल्डिंग की छत पर चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल विधायक बसंत सिंह विधुत कर्मचारियों की  तार खीचने में मदद करने के लिए छत पर चढ़े थे। 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ दिनों पुराना है। जब बंसत सिंह  शासकीय स्कूल के पास से निकल रहे थे तब उसी समय बिजली विभाग के कर्मचारी सुधार कार्य मे लगे हुए थे। सुधर करने में कर्मचारियों को तार खीचने में थोड़ी समस्या आ रही थी जिसे देख विधायक बंसत सिंह शासकीय स्कूल की बिल्डिंग के पहले गेट से होते हुए छत पर पहुँच गए और बिजली की तार खीचने में मदद करने लगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews